
रविवार ३१ मई २००९ को काव्य धारा लन्दन के विशेष कार्यक्रम में पुष्पा भार्गव के काव्य संग्रह ‘लहरें’ का विमोचन भारतीय उच्चायोग की संस्कृति मंत्री तथा नेहरू केंद्र की निर्देशिका श्री मती मोनिका कपिल मोहता के कर-कमलों द्वारा बोम्बे पैलेस, लन्दन में हुआ. इस आयोजन का संचालन काव्य धारा के मुख्य सचिव श्री मोडगिल ने किया. इस अवसर पर लन्दन के जानेमाने साहित्यकार, लेखक, कवि और विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष तथा काव्य धारा के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.

बाएं से दायें: प्रेम मोडगिल, मधुप मोहता, मोनिका कपिल मोहता, पुष्पा भार्गव
आयोजन की व्यवस्था बहुत ही सुन्दर और सुरुचिपूर्ण रूप से की गई थी. स्वागत और परिचय के पश्चात कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वन्दना के साथ दीप जला कर किया गया.
संस्कृति मंत्री श्री मती मोनिका कपिल मोहता और लन्दन के विख्यात लेखक और कवि डा. सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जलित किया. तत्पश्चात काव्य धारा की सदस्या कवयित्री उर्मिला भारद्वाज ने कविता पाठ करके पुष्प भार्गव का अभिनन्दन किया.

बाएं से दायें: प्रेम मोडगिल, मधुप मोहता, मोनिका कपिल मोहता,
पुष्पा भार्गव, उषा राजे सक्सेना, कमलेश भार्गव
कार्यक्रम के बीच डा. सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने काव्य संग्रह ‘लहरें’ के ऊपर अपना बहुत ही प्रभावशाली वक्तव्य दिया. इसके उपरान्त हिन्दी समिति की उपाध्यक्षा और लन्दन की जानीमानी लेखिका व कवयित्री श्री मती उषा राजे सक्सेना ने पुष्पा भार्गव के सामाजिक व साहित्यिक कार्यों की प्रसंशा करते हुए उनके काव्य संग्रह की भरसक सराहना की. इस आयोजन में पुष्पा भार्गव के गीतों पर आधारित नृत्यों का प्रदर्शन शमा डांस कम्पनी द्वारा किया गया जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

पुष्पा भार्गव के गीतों पर आधारित ‘शमा डांस कम्पनी’ द्वारा नृत्य-प्रदर्शन
काव्य संग्रह के विमोचन के पश्चात श्री मती मोहता ने पुष्पा भार्गव के अतियन्त सुन्दर काव्य संग्रह ‘लहरें’ की प्रसंशा करके उनको उनकी सफलता के लिए अनेकानेक बधाईयाँ दीं.

जया भार्गव द्वारा कविता-पाठ
इस अवसर पर श्री मती पुष्पा भार्गव की पोती जया भार्गव ने कविता-पाठ किया जिसकी सभी ने बहुत प्रसंशा की.
इस आयोजन में भारतीय उच्चायोग के उच्च अधिकारी और प्रसिद्ध कवि श्री मधुप मोहता भी उपस्थित थे. इसके अतिरिक्त लन्दन के जानेमाने कवि सोहन ‘राही’, भारतेंदु विमल, तोषी अमृता व हिन्दी अधिकारी श्री आनंद कुमार, ‘लहरें’ के चित्रक श्री बजरंग माथुर एम. बी. ई., शमा डाँस कम्पनी की आर्टिस्टिक डायरेक्टर श्री मती सुषमा मेहता, भारतीय संस्थाओं के अध्यक्ष, नृत्यकला की आर्टिस्टिक डायरेक्टर बीथिका राहा, हिन्दू वेलफ़ेयर एसोसिएशन एसेक्स के चेयरमेन श्री बलदेव गोयल एम. बी. ई. इत्यादि उपस्तिथ थे. अंत में स्वादिष्ट प्रितिभोजन के बाद आयोजन समाप्त हुआ.
प्रेषक: महावीर शर्मा
सुन्दर ग़ज़लों और कविताओं के लिए नीचे दिए ब्लॉग पर क्लिक कीजिए:
महावीर










Posted by ALBELA KHATRI on June 22, 2009 at 7:21 pm
kaavya sangraha LAHREN ki khyati lahar lahar laharaaye
sahar-sahar me,dagar-dagar me, ghar-ghar,kar-kar jaaye
pushpa bhargavji ko badhaai !
laakh laakh badhaai !
Posted by pran sharma on June 22, 2009 at 8:36 pm
” LEHREN” KE LOKARPARN PAR PRASIDH KAVYITRI PUSHPA BHARGAV JEE KO NANA
BADHAAEEYAN.
Posted by समीर लाल on June 22, 2009 at 9:43 pm
आभार इस रिपोर्ट के लिए.
Posted by जाकिर अली 'रजनीश' on June 23, 2009 at 7:59 am
पुष्पा जी को हार्दिक बधाई।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }
Posted by seema gupta on June 23, 2009 at 8:36 am
पुष्पा भार्गव जी को ढेरो शुभकामनाये और आपका आभार इस आलेख के लिए
regards