महावीर

February 14, 2006

वैलंटाइन डे

वैलंटाइन डे

आज दिन है प्रेमियों का, प्यार की बातें करो
तुम कहो, कुछ वो कहें, इज़हार की बातें करो ।

कीमती वो हार जो हाथों में है वो, फेंक दो
बाहें गले में डालकर, इस हार की बातें करो ।

गुलों ने रंग जिससे है चुराया चुपके चुपके
उस गुलबदन के होंट और रुख़सार की बातें करो ।

दो दिलों की धड़कनें मिल, गीत सा गाने लगें जब
शाने पे सर को रख कर, इकरार की बातें करो ।

जफ़ाओं को भूल जाना, है इश्क़ का सलीक़ा
राह-ए-मुहब्बत में वफ़ा-ए- यार की बातें करो ।

महावीर शर्मा

Page copy protected against web site content infringement by Copyscape

Blog at WordPress.com.