“हिन्दी का गला घुट रहा है!”
अंग्रेज़ी-पुच्छलतारे नुमा व्यक्ति जब बातचीत में हिन्दी के शब्दों के अंत में जानबूझ कर व्यर्थ में ही ‘आ’ की पूंछ लगा कर उसका सौंदर्य नष्ट कर देते हैं , जब ‘ज़ी’ टी.वी. द्वारा इंगलैण्ड में आयोजित एक सजीव कार्य-क्रम में जहां लगभग १०० हिन्दी-भाषी वाद-विवाद में भाग ले रहे हों [...]









